फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी में अगवा किशोरी से गैंगरेप

Sat, 29 Aug 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी इलाके में सोमवार की शाम खेत की ओर गई किशोरी को अगवा कर दरिंदों ने उसके साथ हैवानियत की। रात-भर हवस का शिकार बनाने के बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए गांव के समीप छोड़ गए। बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। बेटी के लापता होने के बाद से परेशान घर वाले उसकी हालत देख सन्न रह गए। बृहस्पतिवार को पीड़िता की तहरीर पर सैनी पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी सोमवार शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो युवक उसे अगवा कर लिया। इसके बाद सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ रात भर दरिंदगी की। किशोरी के घर नहीं लौटने पर घबराए परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर लापता किशोरी का कहीं पता नहीं चल सका। मंगलवार शाम बदहवास हालत में किशोरी को गांव के समीप छोड़ दरिंदे भाग निकले। घर पहुंची पीड़ित किशोरी की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए।

पीड़िता ने रोते हुए आपबीती परिजनों को बताई। बृहस्पतिवार को पीड़िता को लेकर सैनी कोतवाली पहुंचे पिता ने दरिंदों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दरिंदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें