फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष के निधन से रालोद में शोक

Mon, 01 Aug 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान के निधन से राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को करारी कस्बे में जिलाध्यक्ष इमरान हैदर रिजवी की अगुवाई में शोक सभा आयोजित की गई। जिसमें उनका निधन पार्टी के लिए यह अपूर्णनीय क्षति बताया गया। इमरान ने कहा कि पार्टी में मुन्ना सिंह की कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी को एक ऊंचा आयाम दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने शोक सभा कर दो मिनट का मौन रख ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दु:ख सहने का साहस प्रदान करने के लिए प्रार्थना किया। उपस्थित लोगों में नजमुल हसन, राकेश चौधरी, असरफ आजाद, लक्ष्मी कान्त सिंह, जगलाल कोरी, एहसान हैदर, हरिश्चन्द्र मौर्य, पंकज सिंह, भीम सरोज आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें