फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा ने किया रिश्ते को तार-तार

Sat, 16 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक छात्रा का उसके मामा ने अपने साथी संग अपहरण कर लिया। छात्रा को दिल्ली ले जाकर बंधक बनाने के बाद तीन दिन तक गैंगरेप किया गया। मकान मालकिन ने जानकारी होने पर पुलिस बुलाने की धमकी दी तो छात्रा को वापस लेकर उसका मामा लौटा। मामले की जानकारी होने पर पिता ने दो लोगों के खिलाफ पूरामुफ्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र की रहने वाली 11 वीं की छात्रा क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ती है। 11 जुलाई को आठ बजे वह स्कूल जा रही थी। मनौरी रेलवे क्रासिंग पर रिश्ते में उसे उसका मामा लगने वाला युवक मिल गया। उसने छात्रा को बुलाया। पहचान होने की वजह से छात्रा उसके पास चली गई। इस दौरान दोनों ने नाश्ता किया। नाश्ता करने के बाद छात्रा बेहोश हो गई। इस बीच युवक ने कोखराज इलाके के रहने वाले अपने एक साथी को बाइक लेकर बुलाया।

छात्रा को लेकर दोनों कोखराज पहुंचे। वहां से उसे बस पर बिठा कर कानपुर ले गए। इसके बाद दिल्ली। दिल्ली में तीन दिन तक छात्रा को दोनों ने अपने एक साथी के कमरे में बंधक बनाए रखा। तीनों ने उसके साथ रेप किया। इस दौरान गुुरुवार को तीनों बाहर चले गए। लड़की को कमरे में बंद कर गए। अकेले होने पर लड़की ने शोर मचाया तो मकान मालकिन आ गई। उसने जानकारी होने पर तीनों को लौटने पर पुलिस को बुलाने की धमकी दी।
विज्ञापन


इस दोनों उसे लेकर लौटने लगे। रास्ते में फतेहपुर में रोडवेज बस पर रात में छात्रा के साथ उसके मामा ने छेड़खानी शुरू कर दी। इस पर यात्रियों ने विरोध किया तो कंडक्टर ने तीनों को मलवा थाने में दे दिया। सूचना पर यहां से परिजन पहुंचे। छात्रा को ले आए। शुक्रवार को लड़की के पिता ने मामले में अपहरण और रेप कांड की तहरीर पूरामुफ्ती पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें