फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, केस दर्ज

Sat, 09 Apr 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टॉफी का लालच देखकर शुक्रवार की शाम कोखराज इलाके के एक युवक ने नौ वर्षीय मासूम बालिका के साथ दरिंदगी का प्रयास किया। बालिका की चीखें सुनकर लोग दौड़े तो युवक उसे छोड़कर भाग निकला। युवक की घिनौनी करतूत से लोग सन्न रह गए। परिजन इसका उलाहना देने युवक के घर गए तो उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नौ वर्षीय मासूम बालिका शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे घर के सामने खेल रही थी। तभी पड़ोसी युवक वहां पहुंचा। अकेली खेल रही बालिका को वह टॉफी देकर समीप स्थित खंडहर में ले गया। वहां युवक उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान युवक ने बालिका के सारे कपड़े उतार डाले। युवक की हैवानियत से परेशान होकर बालिका चीखने-चिल्लाने लगी। शोर सुनकर गांववाले अनहोनी की आशंका से घबराकर दौड़े। लोगों के आने की आहट पर युवक भाग निकला। पड़ोसी युवक की इस काली करतूत सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना से गुस्साए घरवाले युवक के घर उलाहना देने गए तो उन्हें झूठा आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए युवक और उसके परिवार के लोगों ने धमकियां देकर भगा दिया। इसके बाद बालिका के पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है। एसओ विनोद यादव ने बताया घटना की तहकीकात और युवक की तलाश की जा रही है। दबिश दी गई थी, लेकिन वह घर से फरार था।

किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी युवक
मंझनपुर(ब्यूरो)। चरवा इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी बृहस्पतिवार की शाम खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला युवक उसे प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया। किशोरी के देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि पड़ोस का युवक किशोरी को भगा ले गया है। भुक्तभोगी पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें