फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर लूटी आबरू

Sun, 03 Apr 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेडिकल में छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
 पिपरी इलाके की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसका ही एक रिश्तेदार शादी का झांसा देकर सालभर तक इज्जत से खेलता रहा। अब वह शादी से इंकार कर रहा है। बिरादरी की पंचायत में भी युवक इस युवती को अपनाने के लिए राजी नहीं हुआ। युवती ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के घर उसकी भाभी के भाई का आना जाना था। घर आने-जाने के दौरान युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी करने का झांसा देकर उसने युवती से शारीरिक संबंध बना लिया। करीब सालभर तक वह जल्द शादी करने का दिलासा देकर उसकी इज्जत से खेलता रहा। इसकी भनक घरवालों को लगी तो उन्होंने दोनों का रिश्ता पक्का कर दिया। शादी की दिन-तारीख भी पक्की हो गई। परिवार के लोग तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक तिलक लेकर उसके घर पहुंचे तो युवक ने दहेज के  बहाने शादी से इंकार कर दिया। युवक की बातें सुनते ही युवती के परिजनों के होश उड़ गए। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी युवक शादी के लिए राजी नहीं हुआ। दूसरे दिन युवती के घरवालों ने बिरादरी की पंचायत बुलाकर शादी के लिए दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन युवक किसी भी तरह से शादी को रजामंद नहीं हुआ। इससे युवती और उसके परिवार के लोग परेशान हैं। रविवार को पिता के साथ मंझनपुर आई युवती ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसओ पिपरी को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन











 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें