रेप पीड़िता को पोर्न क्लिप देखाई, मांगे 50 हजार
- फोटो : मिड-डे
कोखराज इलाके की एक युवती के साथ बुधवार की शाम चौकी के सिपाही ने दुष्कर्म की कोशिश की। विवाहिता पड़ोसन के घर से होली मिलकर लौट रही थी। चीखने-चिल्लाने पर सिपाही धमकियां देते हुए भाग निकला। कोखराज पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बाद पीड़िता को डांटकर भगा दिया। भुक्तभोगी ने शनिवार को घटना की शिकायत एसपी से की।
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता बुधवार की शाम पड़ोसन के घर होली मिलने गई थी। शाम करीब 7 बजे वह घर लौट रही थी, तभी रास्ते में मूरतगंज चौकी के एक सिपाही ने उसे अकेली देख दबोच लिया। उसने विवाहिता को साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए विवाहिता चीखने-चिल्लाने लगी, तो सिपाही ने उसकी पिटाई भी की। लोगों को आता देख वह विवाहिता को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देते हुए भाग निकला। अगले दिन विवाहिता सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोखराज थाने गई। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर घटना की जांच और कार्रवाई के बजाय उसे ही डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस की इस मनमानी से परेशान विवाहिता ने शनिवार को घटना की शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिराथू को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।