रविवार की रात मंझनपुर रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। इस दौरान मुनि विश्वामित्र ने भगवान श्रीराम को आज्ञा दी तो वह धनुष के पास पहुंचे और प्रत्यंचा चढ़ाने लगे। जैसे ही उन्होंने प्रत्यंचा चढ़ाई शिव धनुष का दो खंड हो गया। धनुष के टूटते ही सीता ने वर माला भगवान श्रीराम के गले में डाल दी। इस दौरान रामलीला मंचन स्थल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।