फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन जिंदगी की बाजी हार गया राजकुमार

Mon, 11 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के कमासिन वाया सयांरा मार्ग पर शुक्रवार को हुए मार्ग हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुआ राजकुमार आखिरकार जिंदगी की बाजी हार गया। उसे लखनऊ के सहारा हास्पिटल में चिकित्सकों ने रविवार की सुबह मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि सैनी क्षेत्र के सिराथू कस्बा निवासी ऊधौश्याम केसरवानी का पुत्र राजकुमार (23) अपने भाई पवन की शादी का कार्ड बांटने जा रहा था। शुक्रवार को कमासिन वाया सयांरा बाई पास मार्ग पर हुए हादसे में उसके दोस्त संजय यादव निवासी रामपुर धमांवा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए राज कुमार को इलाज के लिए परिजनों ने लखनऊ के सहारा हास्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया था।

रविवार की सुबह अचानक राजकुमार की हालत बिगड़ती ही गई। उसकी एकाएक सांस उखड़ती देख परिजनों ने भागकर चिकित्सकों को बुलाया। उसे चिकित्सकों ने बचाने का प्रयास किया। पर, तमाम प्रयास के बाद भी उसकी सांस थम गई। चिकित्सकों द्वारा युवक को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। शाम को शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें