पइंसा। क्षेत्र के कइमा गांव में गुरुवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में छह लोगों को चोटे आई हैं। दोनों तरफ की तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कइमा निवासी शैलेन्द्र का पड़ोसी अशोक से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर इनके बीच आए दिन कहासुनी होती रहती है। गुरुवार सुबह भी बहश होने लगी। तभी दोनों के परिजन लाठी-डंडे से लैश होकर मौके पर आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में शैलेन्द्र, अमान सिंह व इनके एक रिश्तेदार को चोट लगी है। वहीं, दूसरी तरफ से अशोक, ओमप्रकाश तथा बब्लू घायल हैं। झगड़े के दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।