फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती विवाहिता को मार डाला!

Sat, 23 Dec 2017 11:52 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चक सैनी गांव में ब्याही युवती को दहेज की खातिर ससुराल वालों ने मौत की नींद सुला दिया। गर्भवती विवाहिता की पिटाई से मौत हो गई। पीड़ित पिता ने अदालत का सहारा लिया। शनिवार को अदालत के आदेश पर सैनी कोतवाली पुलिस ने पति समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली के रामपुर बसोहरा गांव की विनीता देवी पुत्री बैजनाथ की शादी सालभर पहले चक सैनी गांव में महेन्द्र कुमार से हुई थी। 13 अगस्त को गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। दहेज की खातिर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित पिता ने घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की पर, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। आरोप है कि उसकी बेटी को दहेज की खातिर ससुरालियो ने उसे पीट-पीटकर मार डाला था। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़ित पिता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

शनिवार को अदालत के आदेश पर सैनी कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर समेत आधा दर्जन ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। सैनी एसओ योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर कार्रवाई की गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें