फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमैन को मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 09 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गांव में शुक्रवार रात पोस्टमैन को गोली मार दी गई। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने पोस्टमैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घरवालों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है और न ही किसी पर आरोप लगाया है। ऐसे में मामले को लेकर रहस्य बना हुआ है।
विज्ञापन


बिसारा गांव का रहने वाला मसुरियादीन (52) पुत्र रामनिहोर भरवारी डाकघर में पोस्टमैन पद पर कार्यरत है। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद मसुरियादीन सोने के लिए घर के बाहर छप्पर में चला गया। घर वाले अंदर सो रहे थे। रात में पहुंचे हमलावरों ने मसुरियादीन को गोली मार दी। फायरिंग और मसुरियादीन की चीख पुकान सुन घरवालों की नींद टूटी। इस बीच हमलावर फरार हो गए। घरवाले बाहर निकले तो मसुरियादीन खून से लथपथ पड़ा था। घरवालों ने शोर मचाया तो गांव के लोग इकट्ठा हो गए।

सूचना पर सीओ सिराथू जर्नादन तिवारी, एसओ कोखराज विनोद यादव और सिंघिया चौकी इंचार्ज पंधारी सरोज पहुंच गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। मामले में सिंघिया चौकी इंचार्ज पंधारी सरोज का कहना है कि घरवालों ने अभी तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। न ही मसुरियादीन की किसी से रंजिश की बात पता चली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें