फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार कैदी को नहीं खोज पाई पुलिस

Fri, 22 Jul 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के सामने से फरार हुए कैदी रामदास की तलाश में पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। फिर भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पा रही है। अब पुलिस ने शातिर अपराधी के रिश्तेदारों को अपने निशाने पर ले लिया है। कैदी को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछा दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि कौशाम्बी जनपद के सरांयअकिल थाना क्षेत्र के कोटिया निवासी रामदास फतेहपुर जेल में बंद था। उसे 16 जुलाई को न्यायिक हिरासत में तीन सिपाही जेल से कौशाम्बी कोर्ट पेश करने के लिए लाए थे। शाम को रामदास पुलिस कर्मियोें को सैनी कोतवाली के सामने से चकमा देकर फरार हो गया था। इस मामले में सैनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बृहस्पतिवार को भी संभावित ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी। पर, पुलिस को हर जगह खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है।

बताते हैं कि हताश पुलिस ने शातिर अपराधी को घेरने के लिए उसके रिश्तेदारोें को निशाने पर ले लिया है। पुलिस ने कुछ मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर ले लिया है। पुलिस का मानना है कि शातिर अपराधी अपने खास से संपर्क करने के लिए फोन जरूर करेगा। इंस्पेक्टर सैनी दिनेश सिंह यादव का कहना है कि पुलिस ने फरार अभियुक्त की तलाश में मुखबिरों का जाल बिछा दिया है। दावा किया कि शीघ्र ही अभियुक्त सलाखों के पीछे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें