फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को देख बाइक छोड़ भाग निकले लुटेरे

Wed, 20 Dec 2017 06:57 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 हाईवे पर कोखराज के समीप मंगलवार की रात लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे लुटेरे पुलिस की घेराबंदी देख बाइक  छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेते हुए लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र में हाईवे पर बाइक लूट की वारदात को अंजाम देकर मंगलवार की रात लुटेरे इलाहाबाद की ओर भाग निकले। सरेराह लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही लुटेरों की धर पकड़ के लिए सल्लाहपुर चौकी प्रभारी ने मंदर मोड़ के समीप वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान तीन बाइक पर चार युवक पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो युवक भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी बाइकों को सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले।

बाइकें कब्जे में लेकर पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। कोतवाल राकेश चौरसिया ने बताया कि तहरीर नहीं मिलने के कारण पीड़ित का पता नहीं चल सका है। सरेराह लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें