फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया महिला का बयान

Tue, 30 Aug 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पैसे के लिए कोख किराए पर देने वाली महिला ने सोमवार को पुलिस को बयान दर्ज कराया। पुलिस ने बयान की रिकार्डिंग की। मंगलवार को महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। वहीं, महिला मंत्री के बारे में कुछ नहीं बता पाई। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


पिपरी इलाके की रहने वाली गीता (नाम परिवर्तित) ने शनिवार को पिपरी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि एक मंत्री के नाम पर उसका कृत्रिम गर्भाधान कराया गया। कृत्रिम गर्भाधान इलाहाबाद धूमनगंज के एक अस्पताल में कराया गया। पिपरी इलाके के रहने वाले सरयू प्रसाद ने महिला से कोख के लिए सौदा किया। जिसमें उसने महिला को दस हजार रुपये महीने, बच्चा होने के बाद पांच लाख नकद और एक मकान देने का वादा किया था।

बताया कि बच्चा एक मंत्री को चाहिए। मामले में रविवार को महिला पुलिस को बयान देने नहीं आई। सोमवार को थाने पहुंची महिला ने पुलिस को बयान दर्ज कराया। बयान की वीडियो रिकार्डिंग कराई गई है। बयान में उसने आरोप को दोहराते हुए कहा कि वह मंत्री से कभी मिली नहीं और उन्हें जानती नहीं है। ऐसे में अब सारा मामला सरयू प्रसाद पर आकर टिक गया है। एसओ भाष्कर मिश्रा का कहना है कि महिला मंत्री के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकी। उसने बताया कि मंत्री के नाम पर उससे कोख का सौदा किया गया था। अब महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके साथ ही आरोपी सरयू प्रसाद से पूछताछ की जाएगी। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें