फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांट से क्षुब्ध किशोर ने निगला जहरीला पदार्थ

Thu, 21 Jul 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पिपरी थाने के मैनापुर गांव में एक किशोर ने डांट से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उसे इलाज के लिए इलाहाबाद एसआरएन ले गए। अस्पताल में किशोर का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मैनापुर निवासी अनुराग कुमार पुत्र सतीश असरावल कला स्थित एक स्कूल में दसवीं का छात्र है। बुधवार की सुबह वह स्कूल के लिए निकल रहा था। इसी बीच उसकी मां ने खेत की ओर जाकर मजदूरों को देख आने की बात कही। इस पर उसने कहा कि देर हो जाएगी। इस बात पर मां ने उसे डांट दिया। डांट से क्षुब्ध होकर अनुराग घर के एक कमरे में पहुंचा और जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो वह आनन-फानन में इलाज के कराने एसआरएन पहुंचे। घटना के बाद से पीड़ित परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें