फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल बन चुकी ठंड, अधेड़ ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम शरीरा। तापमान में लगातार हो रही गिरावट से ठंड कातिल बन चुकी है। गुरुवार की रात ठंड की चपेट में आए एक अधेड़ ने दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

सदर तहसील के कुआंडीह गांव निवासी मानसिंह बाबा जयगुरु देव के शिष्य थे। वह गांव के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर लोगों को सत्संग सुनाया करते थे। तमाम तरह की दवा भी देते थे। छह दिन पहले मानसिंह की पत्नी सियावती की कैंसर के चलते मौत हो गई।

क्रिया कर्म के चक्कर में मानसिंह को ठंड लग गई। गुरुवार को अचानक मानसिंह की हालत बिगड़ी तो उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद भी आराम नहीं मिला तो चिकित्सकों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजन मानसिंह को लखनऊ ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत को गई। छह दिन के अंतराल में पति-पत्नी की मौत से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें