फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला नवजात का शव, सनसनी

Thu, 22 Jan 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। कस्बे के समीप स्थित अरहर के खेत में बुधवार की सुबह एक नवजात बच्ची की लाश पड़ी मिली। खेत की ओर गए मोहल्ले के लोगों की नजर चीथड़े में लिपटे शव पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए। नवजात की लाश मिलने की भनक लगते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद नवजात के शव को दफन करा दिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तमाम चर्चाएं हैं। ज्यादातर लोग घटना को अवैध संबंध से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के चायल (डीहा) मोहल्ले के आसपास तमाम खेत हैं। वहीं खेतों से करीब 200 मीटर दूर ईंट भट्ठे भी हैं। बुधवार की सुबह मोहल्ले के लोग खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लोगों ने अरहर के खेत में एक नवजात बच्ची की लाश देखी। शव देख लोगों के होश उड़ गए। इसकी भनक लगते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर जितने लोग उतनी बातें होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बच्ची रात की ही जन्मी लग रही थी। क्योंकि उसकी नाल भी गर्दन में ही लिपटी हुई थी। मामले को अवैध संबंध से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों की आशंका भट्ठे में काम करने वाले मजदूर परिवारों पर है।

उधर, कस्बाइयों की सूचना पर चायल चौकी प्रभारी विनोद मिश्र भी सिपाहियों के साथ आए। छानबीन के बाद पुलिस ने खेत के समीप ही गड्ढा खुदवाकर शव को दफन करा दिया है। एसओ पिपरी पीके यादव ने बताया कि फौरी तौर पर लग रहा है कि किसी ने लोकलाज के भय से यह घिनौना अमानवीय कृत्य किया है। बताया कि मामला किसी की इज्जत से जुड़े होने के कारण संवेदनशील भी है। ऐसे में कस्बाइयों के कहने पर उन्होंने शव को बगैर पोस्टमार्टम के वहीं दफन करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें