फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर व स्टूडियो में चोरी

Mon, 03 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
रविवार को उचक्कों ने पूरामुफ्ती के मेडिकल स्टोर और सिराथू के स्टूडियो से हजारों का सामान पार कर दिया। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।  
विज्ञापन

पूरामुफ्ती गांव निवासी तीरथ कुशवाहा ने घर के समीप किराए के मकान में मेडिकल स्टोर खोल रखा है। रविवार की दोपहर वह पड़ोसी के भरोसे दुकान खुली छोड़कर खाना खाने के लिए चला गया। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक आए और पड़ोसी से बातचीत करने लगे।

इस बीच एक युवक दुकान के दराज में रखा बिक्री का 20 हजार रुपया लेकर भाग निकला। घटना की जानकारी दुकानदार को लौटने पर हुई। इसी तरह सिराथू के वार्ड नंबर दो निवासी शत्रुघ्न की पीएचसी के समीप स्टूडियो है। बताया कि दोपहर बाइक सवार एक युवक दुकान पर पहुंचा और मोबाइल चार्ज करने के बहाने बैठ गया। इसी दौरान वह पड़ोसी की दुकान पर चाय पीने चला गया। तभी युवक दुकान में रखा कैमरा, प्रिंटर आदि पार कर दिया। थोड़ी देर बाद लौटा तो देखा युवक लापता है। अंदर जाकर देखा तो सामान गायब था। आस-पास खोजबीन करने के बाद दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें