फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से विवाहिता की मौत

Fri, 15 Jul 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव में गुरुवार सुबह एक नवविवाहिता की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में हाहाकार मचा है। बुधवार को ही नवविवाहिता अपनी ससुराल आई थी।
विज्ञापन

काजू गांव के ननकेश रैदास की मंगलवार को बारात गई थी। बुधवार को बारात वापस लौटी।

घर में हंसी खुशी का माहौल था। गुरुवार सुबह नवविवाहिता रीना (20) नहा कर अपने कमरे में पहुंची। इस दौरान उसका हाथ दरवाजे के पास रखे फर्राटा पंखे में छू गया। पंखे में करंट था। करंट लगते ही रीना चीख मारकर गिर पड़ी। पंखा उसके ऊपर गिर पड़ा। जब तक घरवाले कमरे में पहुंचे करंट से वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी सांस थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें