फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनकापुर में बेकाबू हुआ डायरिया, कई बीमार

Wed, 21 Jun 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी
विज्ञापन
 सिराथू तहसील क्षेत्र के मनकापुर (सैदराजेपुर) गांव में डायरिया बीमारी घर-घर वायरल हो चुकी है। इसकी चपेट में आने से दर्जनों लोग बीमार हैं। इनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। डॉक्टरों की टीम इस गांव में सक्रिय है, इसके बावजूद बीमारी काबू में नहीं आ रही है।
विज्ञापन


   मनकापुर गांव में एक हफ्ते से डायरिया बीमारी कहर बरपा रही है। गांव में गंदगी जगह-जगह फैली है। इसके अलावा दूषित पानी हैंडपंप से निकल रहा है। दूषित पानी का इस्तेमाल करने से ही गांव में संक्रामक बीमारी फैली है।

 इसकी चपेट में आने से दर्जनों लोग बीमार हैं। गांव की सुशीला देवी, नीर सिह, दीपांजली, सोनाली देवी, सूरसती देवी, अनिल सिंह समेत 13 लोग अभी भी इसकी चपेट में हैं। जानकारी होने पर सोमवार को चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची थी। मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं, लेकिन बीमारी सामान्य नहीं हो सकी। डॉक्टरों का कहना है कि साफ-सफाई न होने की वजह से यह स्थिति पैदा हुई है। मरीजों की संख्या में इजाफा होने से गांव के लोग सहम गए हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान धारा यादव का कहना है कि चिकित्सकों को जानकारी दी गई थी, वह मरीजों का इलाज कर रहे हैं। साफ-सफाई कराई जा रही है। हैंडपंप का पानी दूषित बताया जा रहा है। जल्द ही रिबोर कराकर पानी की गुणवत्ता ठीक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें