फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कारोबारी से सरेराह 1.60 लाख की लूट

Tue, 07 Jun 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
शराब कारोबारी को बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह तमंचा सटाकर लूट लिया। सोमवार की सुबह कोखराज के असवां गांव के समीप हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। लूट की सनसनी खेज वारदात की भनक लगते ही पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद एसपी ने एसओ कोखराज को घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इलाहाबाद के नीमसराय मोहल्ले का रहने वाला हिमांशु जायसवाल पुत्र कपिल जायसवाल शराब का कारोबारी है। कौशाम्बी में उसकी शराब की कई दुकानें है। सोमवार की सुबह वह कोखराज की दुकान से बिक्री का एक लाख 60 हजार रुपये लेने के बाद बाइक से करारी दुकान हिसाब लेने जा रहा था। जैसे ही वह असवां तलइयाटीकुर गांव के समीप पहुंचा। तभी पीछे से आए पल्सर सवार नकाबपोश तीन युवकों ने ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक रोक लिया। तमंचे की नोक पर लेते हुए बदमाशों ने पैसे से भरा बैग छीने का प्रयास किया। इस पर उसने भागने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसे दबोच लिया।

तमंचे की बट से पीटते हुए पैसे से भरा बैग लेकर भाग निकले। चीख-पुकार सुन आस-पास खेतों की ओर गए लोग जब तक बदमाशों का पीछा करते वह भाग निकले थे। सरेराह हुई लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात की भनक लगते ही पुलिस अधीक्षक, एएसपी, सीओ सिराथू कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र ने एसओ कोखराज के साथ एसओजी टीम को भी खुलासे का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें