फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोखराज में किशोरी से दुराचार

Wed, 30 Aug 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
कोखराज इलाके की एक किशोरी को पड़ोसी युवक ने पखवारे भर पहले हवस का शिकार बना डाला। डरी-सहमी पीड़िता ने दो दिन खामोश रहने के बाद आपबीती परिजनों को बताई। तहरीर लेने के बाद भी इलाकाई पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मंगलवार को मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी 11 अगस्त की शाम घर में अकेली थी। परिजन धान की फसल की निराई करने गए थे। बताया कि इसी दौरान पड़ोस का युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचा। घर में अकेली देख युवक दबोच कर कमरे में उठा ले गया। इसके बाद शोर मचाने पर जान मारने की धमकी देते हुए आबरू लूट ली। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत करने पर पूरे परिवार के खात्मे की धमकी देते हुए भाग निकला।

दो दिनों तक पीड़िता डरी-सहमी घर में पड़ी रही। बेटी को गुमसुम देख परिजनों ने कारण पूछा तो वह फफक पड़ी और आपबीती परिजनों को बताई। पीड़ित कुनबे का आरोप है कि पखवारे भर से वह न्याय के लिए थाने के साथ सीओ दफ्तर का चक्कर काट कर रहा है। तहरीर लेने के बाद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख मंगलवार को पीड़ित परिवार मंझनपुर पहुंचा और घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने एसओ कोखराज को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


किशोरी से दुराचार की कोशिश
 पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ रविवार शाम पड़ोसी युवक ने दुराचार का प्रयास किया। भुक्तभोगी के मुताबिक शाम को वह बाजार गई थी। लौटते समय रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे दबोचकर मनमानी करने का प्रयास किया। किशोरी ने खुद को युवक के चंगुल से छुड़ाने के लिए शोर मचाने की कोशिश की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े। ग्रामीणों को आते देख युवक धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें