फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने युवक पर दागी गोली, बचा

Sat, 18 Jul 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पुरामुफ्ती के उजिहिनी आइमा गांव में बाइक सवार ने घर के सामने खड़े युवक पर तमंचेे से फायर झोंक दिया। हमले में युवक बाल-बाल बच गया। घटना देख आस-पास मौजूद गांव की महिलाओं ने हमलावर को दबोच लिया। मगर जब तक लोग पुलिस को सूचना देते हमलावर चकमा देकर बाइक और तमंचा छोड़  भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बाइक और तमंचा बरामद कर लिया है। युवक पर कातिलाना हमले से घर-परिवार के लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उजिहिनी आइमा गांव निवासी शनि पुत्र गंगाप्रसाद शुक्रवार शाम घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान नकाबपोश बाइक सवार ने युवक पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली उसके बगल से निकल गई। युवक बाल-बाल बच गया और जान बचाकर घर के भीतर भाग निकला। उधर युवक पर हमला कर भाग रहे बाइक सवार को आस-पास की महिलाओं और ग्रामीणों ने दबोचते हुए तमंचा छीन लिया।

ग्रामीणों से घिरा हमलावर चकमा देकर भाग निकला। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बाइक और तमंचा बरामद किया है। युवक पर हुए कातिलाना हमले से घर-परिवार के लोगों का हाल बेहाल है। युवक पर हमला किसने और क्यों किया इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। एसओ ने बताया कि बाइक-तमंचा बरामद कर लिया गया है। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। फिर भी घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें