फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से बेची जा रही डंप अवैध बालू

Thu, 25 Aug 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
दोआबा में अवैध खनन के सहारे जगह-जगह डंप बालू की बिक्री तेज हो गई है। कारोबारियों को सीबीआई की जांच और कराई गई फोटोग्राफी का तनिक भी खौफ नहीं है। वह सीबीआई टीम के लौटते ही डंप अवैध बालू को औने-पौने दाम पर बेचने में तेजी से जुट गए हैं। उधर अफसर हैं कि व्यस्तता के चलते इस ओर देखने तक की फुरसत नहीं है। इसका बालू के अवैध कारोबारी भरपूर फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में सिंडीकेट के आगमन के बाद यमुना के घाटों पर जमकर अवैध खनन कराया गया था। इस दौरान यमुना के तराई में बसे गांवों से लेकर जिले भर में बागों और खाली मैदानों में अवैध खनन की बालू कारोबारियों ने बगैर परमीशन के डंप कर लिया था। कारोबारी इसे बारिश के दौरान मंहगे दामों में बेचकर मोटी रकम कमाने के चक्कर में थे। लेकिन न्यायालय द्वारा सीबीआई जांच बैठा दिए जाने के बाद प्रशासन सख्त हो गया। इससे बालू के अवैध परिवहन पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया था। जिले में आई सीबीआई की सात सदस्यीय टीम ने परमिट और गैर परमिट के डंप की गई बालू की सघन छानबीन कर रिपोर्ट तैयार किया।

डंप के वैध कारोबारी तो सहमे हुए हैं। लेकिन सीबीआई टीम के लौटते ही अवैध कारोबारियों ने बेखौफ होकर दिनरात बिक्री शुरू कर दी है। बानगी के तौर पर मुख्यालय मंझनपुर के सिराथू रोड स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय के सामने डंप बालू को लिया जा सकता है। बुधवार को डंप बालू की दिनभर बिक्री होती रही। अफसरों की नाक के नीचे अवैध तरीके से डंप बालू की बिक्री का खेल होता रहा और उन्हें भनक तक नहीं लग सकी। अवैध कारोबारियों का यह खेल जिले भर में जारी है। यही हाल रहा तो दोआबा में डंप अवैध बालू देखते ही देखते गायब हो जाएगी। ऐसा हुआ तो कारोबारी भले ही मालामाल हो जाएं पर अफसरों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। उधर खनन विभाग के जिम्मेदार हैं कि वह सीबीआई टीम के लौटने के बाद दूसरे कार्यों में व्यस्त हो गए हैं।
विज्ञापन


पिपरी और सराय इलाके में रात में होता है परिवहन
 चायल सर्किल के पिपरी और सराय अकिल थानाक्षेत्र में डंप अवैध बालू की बिक्री शुरू हो गई है। कारोबारी डंप बालू को वाहनों में शाम होते ही भरवाने लगते हैं। इसके बाद रात के आठ बजे ही सेटिंग के सहारे वाहनों का परिवहन शुरू करा देते हैं। चौराहों पर मौजूद पुलिस बालू लदे वाहनों को जैसे ही रोकती है वैसे ही चालक का हाथ बाहर निकल आता है। इसके बाद बालू लदे ट्रैक्टर और ट्रक को आगे जाने के लिए हरी झंडी मिल जाती है। बालू की बिक्री किस कदर हो रही है। इसकी जानकारी करने के लिए जिम्मेदार पिपरी के ब्यूर, औधन, नेवादा और सराय अकिल के तिल्हापुर और कनैली क्षेत्र के डंप बालू को कभी देखकर हकीकत से रूबरू हो सकते हैं।
विज्ञापन


मैं न्यायालय में हूं। डंप बालू बगैर प्रपत्र सी के बेचना जुर्म है। बृहस्पतिवार से ऐसे कारोबारियों की धर पकड़ की जाएगी।
अरविंद कुमार, खनन अधिकारी कौशाम्बी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें