फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल आए युवक की पेड़ पर लटकती मिली लाश

Fri, 08 Sep 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोखराज के ककोढ़ा गांव में बुधवार रात ननिहाल आए युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सुबह युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वहीं गांव में घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के मीठेपुर सयारा निवासी अवधेश पटेल (18) पुत्र हरिश्चंद्र दो दिन पहले अपने नाना छेदीलाल से मिलने कोखराज के ककोढ़ा गांव गया था। बुधवार रात युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सुबह उसकी लाश गांव के बाहर एक बाग में पेड़ से लटकती मिली। खेत की ओर गए गांव के लोगों ने पेड़ से युवक का शव लटकते देख सन्न रह गए। युवक के मौत की खबर परिजनों को हुई तो वे रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। इसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें