पिपरी के गौसपुर कटौहला गांव के समीप रविवार रात बदमाशों ने घर लौट रहे संविदा कर्मी को तमंचा सटा लूट लिया। नगदी-मोबाइल लेने के बाद बेरहमी से पीटते हुए भाग निकले। खून से लथपथ युवक घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित युवक से तहरीर लेकर पुलिस बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पिपरी थाना क्षेत्र के गौसपुर कटौहला गांव का आदित्य कुमार पुत्र अलगू ट्रिपल आईटी झलवा में चतुर्थ श्रेणी पद पर संविदा कर्मी है। रविवार रात वह घर लौट रहा था। गांव के समीप पहले से घात लगाकर बैठे आधा दर्जन बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाश कर्मी से लूटपाट का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को बेरहमी से पीट दिया।
पिटाई करने के बाद बदमाश युवक से दो हजार रुपए और मोबाइल लूट लिया। सरेराह लूट की वारदात अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। परिजनों को आपबीती बताते हुए थाने पहुंचा और घटना की शिकायत पुलिस से की। जख्मी कर्मी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।