फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरालाल को बंधक बनाने वाले गए जेल

Mon, 04 Sep 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
kaushambi
विज्ञापन
 हीरालाल को जंजीरों में जकड़कर बंधक बनाए रखने वाले मोतीलाल को सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। मोतीलाल का चालान करने के बाद बंधक रहे हीरालाल व उसके परिजनों से पूछताछ की गई। जिला अस्पताल में एसपी अशोक कुमार पांडेय ने बयान लिया।  
विज्ञापन


करारी के सैदुल्लापुर निवासी हीरालाल का मकान दीवर कोतारी में है। इस मकान पर दीवर कोतारी के मोतीलाल ने कब्जा कर लिया था। इससे हीरालाल की मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। इसका फायदा उठाते हुए मोतीलाल व उसके परिजनों ने उसको जंजीरों से जकड़कर पेड़ से बांध दिया था। उसको कई दिनों से बंधक बनाया गया था। हीरालाल की पत्नी लक्ष्मी देवी ने कई बार उसको आजाद कराने का प्रयास किया लेकिन मोतीलाल व उसके साथी उसको छोड़ नहीं रहे थे।

मामला सुर्खियों में आया तो प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। हीरालाल को आजाद कराने के बाद पुलिस ने मोतीलाल को गिरफ्तार कर लिया। मोतीलाल के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया। हीरालाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में एसपी अशोक कुमार पांडेय ने हीरालाल व उसके परिजनों का बयान लिया। साथ ही आश्वासन दिया कि इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं मंझनपुर इंस्पेक्टर उमाशंकर यादव व एसएसआई पंधारी सरोज ने गांव जाकर लोगों का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें