फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा के गर्म थपेड़ाें ने ली सेल्समैन की जान

Sun, 05 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
दोआबा में हवा के गर्म थपेड़ों के साथ चल रही लू कातिल बनती जा रही है। उमसभरी गर्मी से जन-मानस के साथ पशु-पक्षी बेहाल हैं। थोड़ी चूक से लोग मौत के मुंह में समा रहे हैं। रविवार की सुबह पिपरी के अकबरपुर गांव में शराब की दुकान के एक सेल्समैन की अचानक लू लगने से मौत हो गई। सुबह वह घर से दुकान पहुंचा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हरिरामपुर गांव निवासी रामराज सोनकर (50) पिपरी के अकबरपुर स्थित एक शराब की दुकान में सेल्समैन था। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह वह घर से दुकान के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि जैसे की वह अकबरपुर बाजार पहुंचा अचानक सड़क किनारे गिर गया। अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सेल्समैन को सड़क पर पड़ा देख स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए नजदीकी अस्पताल ले गए।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों का कयास है कि अधेड़ की मौत लू लगने से हुई है। बता दें कि दोआबा में भीषण गर्मी के साथ लू कातिल बनी हुई है। सुबह होते ही लोग घरों में दुबक जाते है। गर्भ हवा के थपेड़ों से दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। लू लगने से अधेड़ की मौत के बाद घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें