प्रेमी के जाल में फंसी युवती छल का शिकार हो गई। शादी का झांसा देकर प्रेमी ने उसके साथ एक साल तक दुराचार किया। शादी की जिद करने पर प्रेमी विवाह से मुकर गया। पीड़िता की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती को प्रेम जाल में फंसा कर पड़ोसी गांव का युवक उसके साथ एक साल तक मनमानी करता रहा। युवक के प्रेमजाल में फंसी युवती शारीरिक शोषण सहती रही। पखवारे भर पहले युवती ने शादी करने की जिद की तो युवक मुकर गया। प्रेमी की दगाबाजी से आहत युवती घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत हुई। भरी पंचायत में युवक और उसके परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया। बुधवार शाम पीड़ित पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया। एसओ योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।