महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ पड़ोसी तीन युवकों ने तमंचे के दम पर सामूहिक दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़िता ने बुधवार को घटना की शिकायत एएसपी से की है।
महेवाघाट इलाके की एक महिला ने बताया कि पांच जून को वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी तीन युवक दीवार फांदकर भीतर घुस आए और कनपटी पर तमंचा सटाकर तीनों ने बारी-बारी से दुराचार किया। विरोध करने पर कट्टे की बट से पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की मानें तो घटना की शिकायत तभी उसने स्थानीय पुलिस से की थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने महेवाघाट एसओ को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।