फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी में पलटी नाव, बाल-बाल बचे 16 लोग

Sun, 05 Nov 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
kaushambi
विज्ञापन
 कड़ा के कालेश्वर गंगा घाट पर शनिवार की सुबह सवारियों से भरी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा देख गंगा घाट पर अफरा-तफरी मच गई। जल पुलिस ने आनन-फानन लोगों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि ओवरलोड और नाविक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


अमेठी निवासी ओमकारनाथ का परिवार प्रतापगढ़ में ज्वाला देवी का दर्शन करने के बाद शनिवार सुबह बच्चे का मुंडन कराने कड़ा धाम आ रहा था। मानिकपुर से डोंगी में ओंकारनाथ के साथ ही तीन अन्य लोगों का भी परिवार सवार हो गया। कड़ा स्थित कालेश्वर घाट पहुंचने से पहले डोंगी अनियंत्रित होकर गंगा में पलट गई। हादसे में डोंगी सवार 16 मुसाफिर डूबने लगे। हादसा देख गंगा किनारे अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय गोताखोरों के साथ अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मुस्तैद फतेहपुर पीएसी की जल पुलिस भी स्टीमर लेकर मौके पर पहुंच गई। आननफानन में सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में नाव सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। जल पुलिस के स्टीमर चालक राजमणि ने बताया कि क्षमता से अधिक सवारी होने के साथ ही नाविक की लापरवाही से हादसा हुआ था। थोड़ी सी और चूक होती तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें