फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर विवाहिता से गैंगरेप

Tue, 21 Apr 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरामुफ्ती इलाके में शनिवार की भोर गेहूं फसल की कटाई करने गई विवाहिता से तमंचे के बल पर दो युवकों ने दुराचार किया। चीखने-चिल्लाने पर विवाहिता और उसकी मासूम बेटी की पिटाई भी की गई। मनमानी करने के बाद युवक जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि तहरीर लेकर जाने पर पुरामुफ्ती पुलिस ने उसे ही डांटकर थाने से भगा दिया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने एसओ को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि शनिवार की सुबह वह अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ गेहूं फसल की कटाई करने के लिए खेत गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के दो युवक वहां आ गए। इन युवकों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर उसके साथ बारी-बारी से दुराचार किया। इस दौरान चीखने-चिल्लाने पर उसकी मासूम बेटी की पिटाई भी की। साथ ही गमछे से उसका मुंह बांधकर खेत में फेंक दिया। मनमानी करने के बाद दोनों युवक कहीं भी शिकायत करने पर उसे जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। युवकाें के चंगुल से छूटी विवाहिता घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।

विवाहिता का आरोप है कि शनिवार को ही उसने घटना की नामजद तहरीर पुरामुफ्ती पुलिस को दी थी। पर, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसे डांटकर भगा दिया। सोमवार को उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने एसओ पुरामुफ्ती को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। मामले में एसपी रतनकांत पांडेय ने बताया कि एसओ को प्रकरण की तफ्तीश करके आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है। चेताया कि महिला उत्पीड़न जैसे मामलों में लापरवाही की भी जांच कराई जाएगी। मनमानी करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें