फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा करने में पूर्व प्रधान पर मुकदमा, दर्जनों निर्माण ढहाए

Sun, 10 Dec 2017 12:30 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तालाबी रकबे, ग्रामसभा की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को लेकर प्रशासन एक बार फिर जग गया है। शनिवार को तीनों तहसीलों के अलग-अलग स्थानों पर एसडीएम व स्थानीय पुलिसबल ने अभियान चलाकर दर्जन भर लोगों के कब्जे से तालाबी भूमि खाली कराया। तहसील प्रशासन की कार्रवाई से कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ समिति की पिछले दिनो हुई बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने तहसील प्रशासन की नकेल कसी थी। उन्होंने तालाबी रकबों, ग्रामसभा, चारागाहों की भूमि चिन्हित हो चुके अवैध कब्जों को हटवाने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश के क्रम में शनिवार को एसडीएम मंझनपुर विवेक चतुर्वेदी, तहसीलदार व थाना पुलिस को साथ लेकर बबुरा गांव पहुंचे। यहां शहादत खां ने तालाबी भूमि पर घर का निर्माण करा रखा था। एसडीएम ने अपनी मौजूदगी में निर्माण को ढहाते हुए तालाबी भूमि से अवैध कब्जा हटवाया।

एसडीएम चायल ने ढहवाया आधा दर्जन अवैध निर्माण
तालाबी रकबों व ग्राम सभा की भूमि पर हुए अवैध निर्माण को लेकर चायल एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार सुरेश शुक्ल भी शनिवार को संजीदा दिखे। अधिकारीद्वय ने स्थानीय पुलिस फोर्स को साथ लेकर समसपुर गांव के एक तालाब पर किए गए अवैध कब्जे को ढहवाया। अवैध कब्जा करने वाले खड़क सिह व रामेश्वर को हिदायत दी कि दोबारा कोशिश की तो प्राथमिकी दर्ज कराकर जेल भेज दिया जाएगा। यहां के बाद दोनों अधिकारी मुरादपुर गांव पहुंचे। गांव के कृष्णा प्रसाद, विन्देश्वरी प्रसाद, राम लाखन, दीपक द्वारा तालाब की पांच बीघे भूमि पर किए गए कब्जे को हटवाया। मौके पर नोटिस बोर्ड लगाकर उन्होंने दोबारा कब्जा न करने की हिदायत ग्रामीणों को दी। दो गांवों के आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें