फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: गड्ढे में गिरी बाइक, युवक की मौत

Thu, 04 Jan 2018 09:57 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल के डहिया गांव के समीप बुधवार की रात कोहरे की धुंध में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


कौशाम्बी थाने के सोनवारा गांव का कमलेश (42) पुत्र रामलखन की बहन पिपरी के फुलवा गांव में ब्याही है। बुधवार को वह अपनी बहन के घर संकष्टी गणेश चतुर्थी की त्योहारी देने गया था। रात तकरीबन आठ बजे घर वापस लौटते समय रास्ते में सरायअकिल के डहिया गांव केे समीप कोहरे की धुंध में उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई।

घंटे भर उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर खून से लथपथ कमलेश पर पड़ी तो सूचना 100 नंबर को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इमरजेंसी वाहन से उसे सीएचसी सरायअकिल पहुंचाया। जहां देखते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक में मिले कागजातों के आधार पर युवक के परिजनों को सूचना दी गई। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें