करारी इलाके की एक किशोरी की शनिवार रात पड़ोसी युवक ने अस्मत लूट ली। रात में किशोरी छत पर अकेली सो रही थी। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। बदहवास हालत में छत से नीचे पहुंची किशोरी ने आपबीती परिजनों को बताई। रविवार शाम पीड़िता के मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी शनिवार रात छत पर अकेली सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य आंगन में सोए थे।
बताया कि आधी रात पड़ोस का युवक दीवार फांदकर छत पर पहुंचा और सोते समय मुंह दबा लिया। जब तक वह आबरू बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती युवक ने अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दरिंदे के चंगुल से छूटी किशोरी बदहवास हालत में छत से नीचे पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। रविवार सुबह थाने पहुंची पीड़िता की मां ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। जांच पड़ताल के बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामू के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।