फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटा लूट लिए 16 लाख का विद्युत तार

Thu, 20 Apr 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सदर कोतवाली के कादीपुर के मेला बाग में पावर ग्रिड के लिए लाइन बना रही स्कीपर लिमिटेड कंपनी का स्टोर है। मंगलवार रात असलहोें से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने स्टोर पर धावा बोल दिया। गार्डों ने रोकने का प्रयास किया तो उनको तमंचा सटाकर बेरहमी से पीटा और उनका हाथ-पैर बांधकर एक खेत फेंक दिया। इसके बाद बदमाशाें ने बडे़ इत्मीनान से 16 लाख रुपये कीमत का तीन ड्रम विद्युत तार लूटकर भाग निकले। विद्युत तार के ड्रम को बदमाश एक वाहन में लादकर ले गए हैं। कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर चंदन शर्मा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दिनेश यादव का कहना है कि ऐसी कोई घटना ही नहीं है।
विज्ञापन


    400 किलो वॉट विद्युत आपूर्ति के लिए अलग से जनपद में विद्युत लाइन बनाने का काम शुरू है। विद्युत लाइन बनाने का ठेका स्कीपर लिमिटेड कंपनी को मिला है। कंपनी का स्टोर सदर कोतवाली के कादीपुर मेला बाग के समीप है। स्टोर की सुरक्षा के लिए कंपनी ने बिहार के कुंवर मिस्सू और मझलू उरमू को बतौर गार्ड तैनात कर रखा है। मंगलवार की रात दोनों गार्डों ने बनाया। रात करीब नौ बजे वह खाना खाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान आधा दर्जन बदमाश हाथ में तमंचा व पिस्तौल लिए, स्टोर में घुसे। गार्डों ने रोकने का प्रयास किया ,लेकिन उन्होंने तमंचा सटाकर उनको बेरहमी से पीटा। इसके बाद दोनों का हाथ-पैर गमछे से बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बगल के खेत में फेंक दिया।

इसके बाद एक भारी वाहन बुलाया गया। स्टोर में रखा तीन ड्रम विद्युत तार बड़ी मशक्कत के बाद लाद लिया। रात करीब एक बजे घटना अंजाम देकर बदमाश वाहन समेत भाग निकले। सुबह स्टोर इंजार्ज के साथ असिस्टेंट मैनेजर चंदन शर्मा पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। वह घायल गार्डों को लेकर सदर कोतवाली पहुंचे। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी गई। असिस्टेंट मैनेजर ने बताया कि लूटे गए तार की कीमत लगभग 16 लाख रुपये है। तहरीर मिलने के बाद हलका सिपाही ने जांच शुरू कर दी है। वहीं इंस्पेक्टर दिनेश यादव का कहना है कि न ही ऐसी कोई घटना हुई है, न ही जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें