फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में 18 लाख की देशी शराब बरामद

Wed, 18 Jan 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 पिपरी थाने की पुलिस ने सोमवार की देर रात मोहिद्दीनपुर गांव के बाहर स्थित एक खंडहर से भारी मात्रा में शराब बरामद की। छापेमारी में पुलिस को 550 पेटी शराब मिली। यह शराब मध्यप्रदेश के इंदौर से मंगाकर डंप की गई थी। 18 लाख रुपये कीमत की यह शराब चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए लाई गई थी। छापे से पहले तस्कर फरार हो गए थे। पुलिस मकान मालिक समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


    विधान सभा चुनाव में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन चौकन्ना है। सोमवार की रात पिपरी पुलिस को सूचना मिली कि मोहिद्दीनपुर-चंद्रसेनपुर गांव के समीप ओम नारायण विश्वकर्मा के खंडहरनुमा मकान में तस्करों ने भारी मात्रा में देशी शराब डंप कर रखी है। पिपरी कोतवाल भास्कर मिश्र ने देर रात खंडहर को चारों तरफ से घेरकर छापा मारा। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर फरार हो गए थे। तलाशी के दौरान पुलिस को खंडहर से 550 पेटी देशी शराब मिली।

यह शराब मध्यप्रदेश के इंदौर में बनी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि 550 पेटी में कुल 26 हजार 500 शीशी क्वाटर की है। इसकी कीमत लगभग 18 लाख रुपये है। शराब की बोतल पर बांबे विस्की नाम का रैपर लगा है। मकान मालिक ओम नारायण विश्वकर्मा समेत अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छापेमारी के बाद से मकान मालिक भी फरार है। पिपरी थाने की पुलिस तस्करों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें