फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

Sun, 17 Apr 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मूरतगंज-महेवाघाट मार्ग पर शनिवार की रात हिनौता गांव के समीप हुए सड़क हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। रात में खेत से घर लौटते समय तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकले। मौत से घर में कोहराम मचा है। शव पोस्टमार्टम को भेजकर पुलिस ने बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी जौहरी प्रसाद (70) किसान था। शनिवार की रात करीब 10 बजे वह खेत से घर लौट रहा था। इस दौरान गांव के समीप वह महेवाघाट-मूरतगंज मुख्यमार्ग को पार करने लगा, तभी टेंवा बाजार की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगते ही वृद्ध चिटककर सड़क पर दूर जा गिरा। दुर्घटना का शोर मचने पर आसपास के लोग जब तक दौड़ते बाइक सवार भाग चुका था। मौके पर पहुंचे लोगों ने खून से लथपथ जौहरी प्रसाद को सड़क पर मृत पड़े देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। गांववालों की सूचना पर आई पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें