फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन करंट की चपेट में आया युवक, मौत

Thu, 02 Jun 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
गांव की खराब बिजली आपूर्ति दुरुस्त करते समय युवक हाईटेंशन करंट की चपेट आ गया। करंट से झुलसे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिना शटडाउन लिए वह बिजली की खराबी को ठीक कर रहा था। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बेरौंचा गांव का रहने वाला केश चंद्र निषाद (30) किसान है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह गांव की बिजली आपूर्ति अचानक धड़ाम हो गई। इस पर केश चंद्र बिना शटडाउन लिए गांव के समीप लगे पोल पर चढ़ गया और खराब बिजली की आपूर्ति बहाल करने के लिए ठीक करने लगा।

इसी दौरान वह बिजली आपूर्ति हाई टेंशन करंट की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख मौके पर लोगाें का मजमा जमा हो गया। युवक के मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में गोपसहसा उपकेन्द्र के  अवर अभियंता सौरभ मौर्या का कहना है कि युवक बिना शटडाउन के बिजली आपूर्ति को ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। इसमें विभागीय लापरवाही नहीं है। युवक की मौत के बाद से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें