फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिरों ने खाते से उड़ाए 31 हजार

Thu, 26 May 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
साइबर क्राइम के मास्टर माइंड शातिरों ने नारा गांव के एक किसान के खाते से 31 हजार रुपये पार कर दिया। बहाने से एटीएम बूथ पर शातिरों ने कार्ड बदल लिया था। पखवारे भर बाद जब वह बैंक पैसा निकालने पहुंचा तो पता चला कि उसके खाते से मोटी रकम निकाली जा चुकी है। खाता और कार्ड लॉक कराते हुए भुक्तभोगी ने बुधवार को मामले की शिकायत पुलिस से की। तहरीर लेने के बाद पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नारा गांव का रहने वाला मोहम्मद शमील किसान है। 15 मई को वह मंझनपुर स्थित एक एटीएम बूथ पर पैसा निकालने के लिए गया था। पर, एटीएम मशीन में गड़बड़ी के कारण पैसा नहीं निकला। किसान की मानें तो इस दौरान एटीएम बूथ पर मौजूद युवकों ने उससे एटीएम कार्ड लेकर पैसा निकालने में मदद करने की कोशिश की। पर, वह भी पैसा नहीं निकाल सके। और इसी दौरान दूसरा एटीएम कार्ड किसान को थमा दिया। इधर, शमील पखवारे भर बाद बुधवार को बैंक पैसा निकालने पहुंचा तो पता चला कि उसके खाते से 31 हजार रुपया निकाला जा चुका है। शाखा प्रबंधक को घटना की जानकारी देते हुए एटीएम कार्ड के साथ खाता भी लॉक कराया। साथ ही खाते से पैसे निकाले जाने की तहरीर मंझनपुर कोतवाली में भी दी। भुक्तभोगी किसान की तहरीर पर पुलिस पुलिस शातिरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें