फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर अपराधी इरफान मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 28 Aug 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
पूरामुफ्ती थाने की पुलिस ने शुक्रवार शाम एसपीएमआईटी कालेज के समीप हुई सवा लाख की लूट के मामले में पूरामुफ्ती पुलिस ने लूट के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को दबोच कर पुलिस ने तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के एसपीएमआईटी कालेज के समीप वीरेंद्र तिवारी निवासी धूमनगंज को तमंचा सटाकर लगभग सवा लाख रुपये लूट लिए गए थे। घटना के बाद राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने देर रात इरफान निवासी राजरूपपुर धूमनगंज इलाहाबाद को धर दबोचा। इरफान के पास से पुलिस ने एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। उसके दो साथी फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें