फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी को बंधक बनाकर लूटा

Sun, 04 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
फरीदपुर गांव में शनिवार शाम परचून की दुकान में बैठे कारोबारी को गांव के ही लोगों ने बंधक बनाकर लूट लिया। आरोपी कारोबारी को दुकान से तमंचा सटाकर खींचते हुए ले गए थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले हैं। पीड़ित ने चार के खिलाफ घटना की नामजद तहरीर चरवा थाने की पुलिस को दी है।
विज्ञापन


   फरीदपुर निवासी छोटेलाल सरोज मंझनपुर में लाई-चना का ठेला लगाता है। वह मंझनपुर में ही किराए के मकान में रहता है। शनिवार की शाम वह मंझनपुर से फरीदपुर गया। छोटेलाल का आरोप है कि शाम करीब छह बजे गांव में ही एक परचून की दुकान में सिगरेट व माचिस लेने के लिए रुका। दुकान में पहले से बैठे गांव के ही सगे भाईयों ने उसे दुकान में ही घेरना शुरू कर दिया। एक युवक ने पीछे से पकड़ने का प्रयास किया तो छोटेलाल ने विरोध किया।

इस पर एक युवक भागकर अपने घर गया और तमंचा लेकर आया और उसको सटा दिया। इसके बाद तमंचे की नोक पर उसे जबरन दुकान से खींचकर गांव के बाहर ले गए। वहां हाथ-पैर बांधकर  पीटा। इसके बाद उसकी जेब में रखा 35 सौ रुपया लूट लिया। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने उसके हाथ-पैर खोले। छोटेलाल ने सगे भाईयों समेत चार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। गांव में चर्चा है कि पूरी घटना प्रेम-प्रपंच को लेकर हुई है। दोनों पक्षों के बीच कई दिनों से रंजिश है। चरवा एसओ रामआसरे सरोज का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। वह वीआईपी ड्यूटी में हैं, आते ही वह घटना की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें