फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चटकी लाठियां, दो जख्मी

Fri, 23 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 सैनी बाजार में बृहस्पतिवार की दोपहर बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। कहासुनी के बाद दोनों परिवारों के बीच जमकर लाठियां चटकीं। मारपीट में दो लोग लहूलुहान हो गए। मारपीट देख मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घायलों कोे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के स्थानीय बाजार निवासी विकास और गोली के बच्चों के बीच बृहस्पतिवार की सुबह विवाद हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी झड़प के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों ने लाठी से एक दूसरे को पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट देख आसपास मौजूद लोग हिम्मत कर मामला शांत कराते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें