फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को घर से भगाकर की दूसरी शादी

Tue, 17 May 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के एक युवक को पहली बीवी को घर से भगाने के बाद दूसरी शादी रचा लिया। पति की दगाबाजी की जानकारी मायके में रह रही विवाहिता को हुई तो वह महेवाघाट थाने पहुंची। पर पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। सोमवार को पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एएसपी ने पीड़िता को जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावां गांव की रहने वाली ममता देवी ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले मंझनपुर के बहादुरपुर गांव में हुई थी। विवाहिता का कहना है कि शादी के बाद से ससुराल के लोग उससे 50 हजार रुपये की मांग करते रहे हैं। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। इतना ही नहीं करीब दो महीने पहले उसे पीटकर घर से भगा दिया गया। युवती का कहना है कि उसके मायके में रहने के दौरान पति ने बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी कर लिया। इसकी जानकारी होने पर युवती मायकेवालों के साथ ससुराल पहुंची। उसने दूसरी शादी का विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर ससुराल के लोगों ने उसे और उसके घर वालों के साथ हाथापाई की। जान से मारने की धमकियां देते हुए भगा दिया। दूसरे दिन पीड़िता शिकायत लेकर महेवाघाट थाने पहुंची पर पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। सोमवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एएसपी ने पीड़िता को जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें