सैनी क्षेत्र के कनवार और अटसराय गांव के समीप हुए मार्ग हादसे में चालक समेत दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फतेहपुर जनपद के चक नेवानीपुर थाना खागा निवासी उमेश कुमार पुत्र देशराज ट्रक लेकर बोकारोे से फरीदाबाद जा रहा था। मंगलवार की रात तकरीबन साढ़े 9 बजे जैसे ही ट्रक सैनी क्षेत्र के अटसराय हाईवे पर पहुंचा। एकाएक ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराते हुए पलट गया। इस हादसे में चालक उमेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं फतेहपुर जनपद के लीलरा थाना लौली निवासी अर्जुन सिंह बुधवार को ससुराल कनवार आ रहा था। जैसे ही वह कनवार गांव के समीप टेंपो से उतरकर गांव जाने के लिए सड़क पार करने लगा, तभी इलाहाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।