कस्बे के एक युवक को टेंपो चालक ने पीटकर उससे 5 हजार रुपये की लूट कर ली। चायल कस्बा निवासी दिलीप कुमार ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी की बीमा योजना में पैसा जमा करने के लिए बुधवार की दोपहर टेंपो से सरायअकिल जा रहा था। वह जिस टेंपो में बैठा था, उसमें चालक, खलासी के अलावा कोई नहीं था। इधर, उसे बैठाकर टेंपो चालक सरायअकिल की ओर रवाना हुआ। रास्ते में डहिया गांव के समीप चालक ने टेंपो रोककर उसे दबोचक पैसे छीन लिए। विरोध करने पर खलासी के साथ मिलकर उसकी पिटाई। पीटकर 5 हजार रुपये छीनने के बाद दोनों उसे टेंपो से नीचे उतारकर भाग निकले। भुक्तभोगी ने लूट और मारपीट की इस घटना की तहरीर पिपरी थाने में दे दी है।