फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बैशकांटी

Thu, 10 Sep 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र का बैशकांटी गांव बुधवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। प्रधानी की रंजिश के चलते एक युवक ने अपने समर्थकों के साथ कई राउंड हवाई फायरिंग की। गोली की आवाज सुन पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही उपद्रवी फरार हो गए। मामले में प्रधान की तहरीर पर विपक्षी समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के बैशकांटी गांव में प्रधानी के चुनाव को लेकर दो पक्षों के बीच काफी दिनों से तनातनी चल रही है। ग्राम प्रधान दिनेश कुमार उर्फ दिनई ने बताया कि गांव में दहशत फैलाने के लिए बुधवार को आधी रात इश्तियाक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हवा में कई राउंड फायरिंग की। इससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। पुलिस के गांव पहुंचते ही गोलियां दागने वाले युवक मौके से फरार हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के इश्तियाक का कहना है कि उसपर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। प्रधानी रंजिश में उसे फंसाने की कोशिश की जा रही है। उसके एक समर्थक के घर में रात को घुसकर प्रधान और उसके लोगों ने ही तोड़फोड़ और लूटपाट की है। मामले में एसएसआई भाष्कर मिश्र का कहना है कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर इश्तियाक समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें