फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी को जिंदा जलाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। कहासुनी के दौरान हैवान बने कोइलहा गांव के एक युवक ने मंगलवार की रात बीवी को जिंदा जलाने की कोशिश की। चीखें सुनकर दौड़े परिवार के लोगों ने विवाहिता को लपटों से घिरे देखा, तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने आग बुझाकर विवाहिता की जान बचाई। अस्पताल में भर्ती विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के कसिया गांव की रहने वाली आशा देवी ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी पुरामुफ्ती के कोइलहा गांव के राज पुत्र फकीरे से हुई थी। युवती की मानें तो उसके पति का एक अन्य महिला से भी संबंध है। वह इसका विरोध करती है, तो पति उसके साथ मारपीट करता रहता है। उसे यातनाएं दी जाती हैं। युवती के मुताबिक मंगलवार की रात भी पति के अवैध संबंधों को लेकर ही उनके बीच झगड़ा हुआ था। कहासुनी के दौरान पति ने पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीटने के बाद मिट्टी का तेल उड़ेलकर उसे आग के हवाले कर दिया। विवाहिता की चीखें सुनकर परिवार  के अन्य सदस्य और ग्रामीण दौड़े।

घर के भीतर आग का गोला बनी विवाहिता को देखकर लोगों के होश उड़ गए। परिजनों ने किसी तरह प्रयास करके आग बुझाई। झुलसी विवाहिता को परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। करीब 40 फीसदी झुलसी विवाहिता ने पति के खिलाफ कोखराज कोतवाली में नामजद तहरीर दे दी है। उधर, विवाहिता को आग के हवाले करने के बाद से आरोपी पति घर से फरार है। एसओ ने बताया कि घटना की तफ्तीश और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें