फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में जाल के सहारे बालक के शव की तलाश

Thu, 02 Apr 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा/पइंसा (कौशाम्बी)। मोहब्बत में रोड़ा बने फतेहपुर के 10 वर्षीय लड़के जियालाल की हत्या गला काटकर गांव के ही एक युवक ने की थी। लड़के का सिर तो पइंसा क्षेत्र के अफजलपुर वारी गांव में मिला था पर, अब तक पुलिस शव की खोज नहीं कर पाई है। हिरासत में लिए गए कथित हत्या के आरोपी को साथ लेकर बुधवार को दिनभर सीओ सिराथू गोताखोर और मल्लाहों के साथ कड़ाघाट में शव की खोजबीन कराते रहे, लेकिन लाश नहीं मिली।
विज्ञापन


बता दें कि 25 मार्च की शाम कौशाम्बी के पइंसा कोतवाली क्षेत्र के अफजलपुर वारी गांव के समीप अरहर के खेत में एक लड़के का सिर मिला था। तफ्तीश के दौरान खुलासा हुआ कि यह सिर अफजलपुर गांव से सटे फतेहपुर के किशुनदासपुर (खखरेरू) के रहने वाले राजाराम कोरी के लड़के जियालाल (10) का है। राजाराम और उसके बड़े बेटे ने घटनास्थल पर आकर सिर के समीप मिली चप्पल और कपड़े से इसकी शिनाख्त की थी। इसके बाद पइंसा पुलिस इस हत्या के खुलासे में जुटी। कई दिनों की कवायद के बाद मंगलवार की सुबह पुलिस ने किशुनदासपुर गांव के ही एक युवक और एक युवती को दबोचकर उनसे पूछताछ की।

सीओ सिराथू जवाहरलाल ने बताया कि युवक ने हत्या करना तो कबूल किया है। साथ ही उसने बताया कि वह जियालाल के परिवार की ही एक लड़की से मोहब्बत करता था। जियालाल ने उसे लड़की से मिलते देख लिया था। वह घरवालों को बता देने की बात कहता था। बताया कि जियालाल की इन्हीं बातों से डरकर उसने 15 मार्च की शाम खेत से लौटते समय उसे अगवा कर लिया।
विज्ञापन


दो दिन तक छिपाकर रखने के बाद 17 मार्च की रात उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। साथ ही शव को कड़ा गंगाघाट में फेंकने के साथ गले से कटा हुआ सिर अफजलपुर गांव के समीप फेंक दिया था। पकड़े गए युवक के इस खुलासे की तस्दीक के लिए सीओ सिराथू बुधवार को पइंसा पुलिस के साथ मल्लाह, गोताखोरों की टीम लेकर कड़ा से हनुमान घाट तक करीब एक किलोमीटर तक शव की तलाश करवाई। जाल के सहारे भी दिनभर गोताखोर मल्लाह शव की खोज में जुटे रहे, लेकिन लाश नहीं मिली। सीओ ने बताया कि शव की खोज कराई जा रही है। पर, घटना करीब 20 दिन पुरानी है। इससे गंगा में फेंका गया शव बहकर दूर निकल गया होगा। साथ ही उसे जलीय जंतु भी खाकर नष्ट कर डाले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें