फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगे हाथ चोर को दबोचकर ग्रामीणों ने पीटा

Mon, 10 Aug 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़े ट्रक की बैटरी खोल रहे युवक को रविवार की रात अजरौली गांव के लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा। पकड़कर ग्रामीणों ने उसकी जमकर  पिटाई की। पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। रंगेहाथ चोरी करते पकड़े  गए युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। जबकि  उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


महेवाघाट थाना क्षेत्र के  कठारे गांव के अनुराग त्रिपाठी ट्रांसपोर्टर है। अजरौली गांव का नरेशचंद्र  उसके यहां ट्रक ड्राइवर है। रविवार की रात नरेश ट्रक लेकर लौटा था। उसने ट्रक अजरौली गांव के समीप सड़क किनारे खड़ा किया और खुद अपने घर चला गया।  रात ट्रक के पास कुछ लोगों के मौजूद होने की उसे आशंका हुई। इस पर वह गांव  के अन्य लोगों के साथ चुपचाप वहां पहुंचा तो देखा एक व्यक्ति ट्रक की बैटरी खोलने की कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों को देखते ही बैटरी खोल रहे लोग भागने  लगे। ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक युवक को धर दबोचा। बैटरी चोरी कर रहे इस युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की।

पीटने के बाद उसे पेड़ में बांधकर घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया। बैटरी चुराते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक मनोज कुमार पुत्र बसई निवासी पश्चिमशरीरा है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद ट्रक चालक  की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए युवक को जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस  उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। एसओ ने बताया कि पूछताछ में उसके  अन्य साथियों के नाम-पते मालूम हुए हैं। इन सदस्यों की भी धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें